24 C
en

एंबुलेंस कर्मियों ने धूमधाम से मनाया होली का उत्सव



बस्ती। बुधवार को जिले मे संचालित 108 एवं 102 एंबुलेंस के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त ईएमटी पायलट द्वारा जिला महिला चिकित्सालय बस्ती में बड़े हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस बीच सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई का वितरण किया गया। मंडल स्तरीय ट्रेनिंग में बस्ती आए अन्य जनपद महाराजगंज, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर एवं बस्ती के सभी ईएमटी ने इस होली के आयोजन में हिस्सा लिया और एक दूसरे को गुलाल लगाया। इसी के साथ समस्त एम्बुलेंस कर्मचारियों ने निस्वार्थ भाव से आम जनमानस की सेवा करने का संकल्प भी लिया। सरकार ने 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज को दी है। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था के प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने बताया कि जनपद के 108 एवं 102 एम्बुलेंस के स्टाफ हमेशा अपने अच्छे कार्य का परिचय दे रहे है। होली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 108 एंबुलेंस चिह्नित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को प्राथमिक इलाज उपलब्ध होने के साथ ही एंबुलेंस से जल्द से जल्द निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके।

होली के दौरान आवश्यकता पड़ने पर 108 नंबर पर डायल करें। इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा कुछ ही मिनट में आपकी मदद के लिए पहुंचेगी। होली में एंबुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहार के दौरान 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे निशुल्क उपलब्ध रहेंगी। इस अवसर पर ट्रेनर आलोक त्रिपाठी, प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा, जिला एंबुलेंस कोऑर्डिनेटर आशीष,राधेश्याम एवं क्वालिटी इंस्पेक्टर अमित यादव मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment