अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा कार्यालय बस्ती में स्वावलंबी महिलाओं का सम्मान
बस्ती। भाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्वावलंबी महिलाओं को विशेष सम्मान दिया गया। साथ ही आयी हुई सभी महिलाओं को हेलमेट भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया, जबकि मुख्य अतिथि अशोक सिंह रहे।
समारोह में डॉ. रोली सिंह, नीलम सिंह, निलोफर उस्मानी, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, अनुराधा उपाध्याय, गरिमा सिंह, कंचन शुक्ल, उजराना सिद्दीकी, रेखा चित्रांश, दुर्गावती चौधरी, सुनीता यादव सहित कई विशिष्ट महिलाओं ने अपने विचार रखे और समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, "हर क्षेत्र में महिलाएं देश को गौरवान्वित कर रही हैं। नारी का त्याग, प्रेम, धैर्य और संवेदनशीलता उसकी पहचान है। हमारी संस्कृति में सदैव महिलाओं का सम्मान किया गया है।"
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। "बजट में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं और ‘लखपति दीदी योजना’ का दायरा बढ़ाया गया है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।"
कार्यक्रम का संचालन शालिनी मिश्र ने किया। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, सुशील सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, गजेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर मुन्ना, अमृत कुमार वर्मा, कुंवर आनन्द सिंह, ममता सिंह, नीलम गौड़, अनीता अग्रहरी, अंकित पाण्डेय, सुजीत सोनी, गौरव अग्रवाल, गौरव मणि त्रिपाठी, प्रदीप निषाद, रवि तिवारी, गंगेश सिंह, दिलीप भट्ट, शिव चरन जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Post a Comment