24 C
en

Basti News: बी.डी. ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक स्थल हसंवर का किया भ्रमण



बस्ती: बी.डी. ग्लोबल एकेडमी के कक्षा 7वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों ने हंसवर के ऐतिहासिक स्थल का शैक्षिक भ्रमण किया। यह यात्रा विद्यार्थियों को ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी देने और उनके बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।


हंसवर का ऐतिहासिक महत्व


हंसवर, जो अयोध्या से लगभग 70-80 मील की दूरी पर स्थित है, का इतिहास मुगलकाल से जुड़ा हुआ है। यह स्थान अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के तत्कालीन शासक रणविजय सिंह और उनकी पत्नी जयकुमारी इस क्षेत्र के प्रमुख शासक रहे हैं। मुगल काल में हंसवर का विशेष महत्व था और यह क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।



इस शैक्षिक यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने हंसवर के ऐतिहासिक तथ्यों को निकट से जाना और इसकी सांस्कृतिक धरोहर को समझने का अवसर प्राप्त किया।


विद्यालय के शिक्षक मिस अर्चना पांडेय, गौरव पांडेय, दिनेश द्विवेदी एवं  जगराम यादव के मार्गदर्शन में तथा विद्यालय के समन्वयक शादाब अहमद के नेतृत्व में यह भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


विद्यालय के निदेशक श्यामलाल चौधरी की समग्र शैक्षिक दृष्टि के अंतर्गत आयोजित इस शैक्षिक यात्रा ने विद्यार्थियों को ऐतिहासिक ज्ञान एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment