24 C
en

UP News: नगर निकायों के कार्यों में प्रशासन का बढ़ता हस्तक्षेप लोक तंत्र का अपमान-देशराज सिंह

बस्ती। नगर निकायों के कार्यों में प्रशासन का बढ़ता हस्तक्षेप लोक तंत्र का अपमान है और प्रदेश सरकार को नगर निकायों के स्वायत्तशासी स्वरूप को कायम रखने हेतु प्रशासनिक हस्तक्षेप को तत्काल रोके जाने हेतु कार्यवाही करनी चाहिये। उक्त उद्‌गार स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष देशराज सिंह ने नगर पंचायत, नगर बस्ती के सभागार में आयोजित बस्ती सम्मेलन में नगर निकाय अध्यक्षो को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया।



मुख्य अतिथि के रूप में सभा को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय से संबंधित 74वाँ संविधान संशोधन विधेयक लागू करने, शिष्टाचार धनराशि बढ़ाने व अध्यक्षगणो को मानदेय व निःशुल्क गनर की सुविधा दिलाये जाने हेतु सरकार से वार्ता जारी है और यदि जरूरत पड़ी तो हम संघर्ष के लिये भी तैयार है।


सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये नगर पंचायत, लालगंज रायबरेली की अध्यक्ष व एसोसियेशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि नगर निकाय अध्यक्षगणो के अधिकार में कटौती सरकार के लिये आत्मघाती होगा। एसोसियेशन के प्रदेश सचिव नगर पंचायत फतेहपुर के अध्यक्ष इसरार अहमद कमर ने कहा कि अध्यक्षगणो की संमस्याओं से संबंधित 15 सूत्रीय मॉग पत्र नगर विकास मंत्री को दिया जा चुका है लेकिन अभी तक उस पर कार्यवाही न होना चिन्ता का विषय है।


बस्ती सम्मेलन के संयोजक व नगर पंचायत नगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुयें कहा कि एसोसियेशन के प्रत्येक लड़ाई में बस्ती मण्डल के सभी नगर निकाय अध्यक्ष पूरे उत्साह के साथ सहयोग को तत्पर है और प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में एसोसियेशन एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है जो हम सबके लिये गौरव की बात है।


सम्मेलन में मीडिया प्रभारी हृदय श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा नगर पालिका परिषद बस्ती, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह नगर पंचायत हरैया, अजय कुमार गुप्ता नगर पंचायत विस्कोहर, सुनील सिंह नगर पंचायत मुण्डेव, सुनील कुमार नगर पंचायत गायघाट, वसीउद्दीन नगर पंचायत  धर्म सिंहवा  ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

श्रीमती नीलम राना सिंह एसोसियेशन की प्रदेश महासचिव मनोनीत

प्रदेश अध्यक्ष  देशराज सिंह ने मंगा पंचायत नगर बाजार वस्ती की अध्यक्ष श्रीमती नीलम राना सिंह को एसोसियेशन का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मण्डलीय वैठक के आयोजन हेतु अध्यक्ष नगर पंचायत नगर नीलम सिंह व राता दिनेश प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment