24 C
en

UP News: हर तरफ मातम का माहौल, दफन से पहले उठा मुर्दा, बोला मै जिंदा हूं..

हर तरफ मातम का माहौल, दफन से पहले उठा मुर्दा, बोला मै जिंदा हूं..




दफन से पहले डीप फ्रीजर में हलचल के बाद 

 
UP News : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में एक अजब गजब मामला सामने आया है।  जब एक शख्स को दफनाने की तैयारी चल रही थी कि अचानक उसके शरीर में जान आ गई। पूरा मामला सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिकहरा गांव का है जहां पर 9 अक्टूबर यानी बुधवार को अकरम को मृत जानकर गांव और परिवार वाले उसे दफनाने की तैयारी कर रहे थे। 


डीप फ्रीजर में रखे शव में दिखा हलचल 


मौत के बाद मृतक के शरीर को डीप फ्रीजर में रख दिया गया था। जब शव को दफनाने की बारी आए तो लोगों ने देखा कि अकरम के शरीर में हलचल दिख रही है। यह देख लोग काफी खुश हो गए और उन्हें बेवा सीएससी पहुंचाया गया वहां डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद हालत गंभीर को देखकर बस्ती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां बुधवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे इलाज के दौरान अकरम की मौत हो गई।

मुंबई में कबाड़ का कारोबार करता था अकरम 

सिकहरा निवासी 55 वर्षीय अकरम मुंबई में कबाड़ का कारोबार करते थे अकरम के रिश्तेदार इरशाद से पता चला कि अकरम को मुंबई में सोमवार को हृदय की बीमारी होने के बाद हॉस्पिटल (Hospital)  में भर्ती कराया गया था। जहां वह कोमा में चले गए थे। मुंबई में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था । 

बुद्धवार को मुंबई से एम्बुलेंस से घर आए थे अकरम 

वहीं से अस्पताल की टीम के साथ उन्हें ऑक्सीजन लगाकर घर भेज दिया गया था बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे गांव पहुंचे एंबुलेंस में आए डॉक्टर ने जाते वक्त बताया की हालत नाजुक है।  एंबुलेंस जाने के कुछ देर बाद उनकी सांस बंद होने की स्थिति सामने आ गई, लोगों ने समझ लिया कि अकरम की मौत हो गई। और उसके बाद उनके शव को डीप फ्रीजर में डाल दिया गया था।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment