24 C
en

UP News: अयोध्या में 30 अक्तूबर को दीपोत्सव का होगा आयोजन, जलाए जाएंगे 24 लाख दीपक



यूपी: अयोध्या में 30 अक्तूबर को दीपोत्सव है..दीपोत्सव के सफल आयोजन को लेकर ग्राउंड जीरो पर अयोध्या जिला प्रशासन के कमिश्नर गौरव दयाल,आईजी प्रवीण कुमार विधायक वेद प्रकाश गुप्ता अयोध्या और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने दीपोत्सव स्थल का निरीक्षण किया।दीपोत्सव की चल रही तैयारी का जायजा लिया..कमिश्नर अयोध्या ने मीडिया से कहा कि इस बार दीपोत्सव में 25 लाख दीपक जलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव में मल्टीमीडिया शो, फिजिकल परफॉर्मेंस, प्रोजेक्शन मेपिंग और लेजर शो आकर्षण का केंद्र होगा। इस बार का आठवां दीपोत्सव एक और इतिहास रचेगा। 1100 लोग मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक सरयू की महा आरती करेंगे।सरयु आरती के लिए 6 ब्लॉक बनाए जा रहें है। हर ब्लॉक में एक हेड होगा जो  लीड करेगा। ब्लॉक को लीड करने वालों को ट्रेनिंग दी जाएगी। दीपोत्सव के दौरान रामायण पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी। रामपथ पर 17 झांकियां नगर भ्रमण करेंगी। रामायण के थीम पर झांकियां प्रदर्शित की जाएगी। दीपोत्सव में इस बार दो विश्व रिकार्ड बनेगा , पहला 25 लाख दीपक जलाए जाने का और दूसरा एक साथ सामूहिक सरयू आरती का भी बनेगा। पिछले सालों की अपेक्षा भव्य साउंड और लाइट शो होगा, राम मंदिर में भी धूमधाम से दीपोत्सव का आयोजन होगा। आई जी प्रवीण कुमार ने कहा कि इस बार लोगो की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के लिए दीपोत्सव के बाद भी कार्यक्रम होगा। वहीं महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद भव्य दीपोत्सव होने जा रहा है।



Older Posts
Newer Posts

Post a Comment