24 C
en

अन्नपूर्णा एकेडमी इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ समापन



बस्ती:  अन्नपूर्णा एकेडमी इण्टर कॉलेज सुभाषनगर बाँसापार में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व मेला का आयोजन जन प्रबोधन शिक्षण संस्थान के कॉर्डिनेटर अरविन्द प्रभाकर त्रिपाठी एवम् ग्राम विकास ट्रस्ट बस्ती, उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार  परिषद के तत्वधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी में रोचक भरी प्रतियोगिताओ का प्रदर्शन हुआ तथा बच्चों को ज्ञान और विज्ञान की जानकारी दी  गयी इसके साथ ही 24 अक्टूबर से शुरू हुई विज्ञान प्रदर्शनी का समापन भी रविवार को किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष व विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक कन्नौजिया ने बच्चो को बताया कि विज्ञान को तीन उप श्रेणियों में विभाजित किया गया है। ये उप श्रेणियाँ भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान हैं। उन्होंने बताया कि आज हमारे चारो तरफ जो भी दिखाई दे रहा है सब विज्ञान की ही देन है। मुख्य अतिथि सच्चिदानंद पाण्डेय ने बताया कि आज हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में आता है हमारे वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रयान 3 का सफ़लता पूर्वक परीक्षण संपन्न हुआ है। जो हमे चंद्रमा की सतह की जानकारी प्रदान करेगा। उन्होंने  बताया कि भारत के पास पीएसएलवी और जीएसएलवी जैसे अत्यंत सफल प्रक्षेपण यान हैं। भारत ने उपग्रह को धुव्रीय कक्ष में स्थापित करके कीर्तिमान कायम किया है। भारत ने रोहिणी, एप्पल जैसे उपग्रह को स्थापित किया है। किस तरह से हमारे देश के महान वैज्ञानिकों ने  कठिन परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त की और हमारे देश का नाम रोशन किया। इन्होंने बच्चों अपने जीवन मे निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ठ अतिथि मिथुन यादव ने बच्चों को अपने जीवन में विज्ञान के क्षेत्र में अधिक से अधिक सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। इन्होंने जल प्रदूषण , मृदा प्रदूषण को रोकने और उससे होने वाले रोगों के रोकथाम के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों के मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ते रहने के लिए निरंतर प्रयास करते रहिए। 

इस बीच सभी बच्चों ने मानव कंकाल तंत्र, मानव मस्तिष्क, वैरोमीटर, टेलीस्कोप, दूरवीन, चुम्बकीय पथ, पेरिस्कोप, पेंडुलम, ज्वालामुखी इत्यादि मॉडल का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मॉडल प्रतियोगिता तथा कला एवम् पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई इन प्रतियोगिताओं में जिन बच्चों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया उन सभी बच्चों को इस कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में तीनों विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम पीआई राम भजन गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment