24 C
en

सागर सेवा ट्रस्ट द्वारा विद्यालयों में चलाया जा रहा है सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक  



 जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती द्वारा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को संस्था के सहयोग से जागरूक अभियान चलाने के लिए दिए गए हैं निर्देश 


बस्ती। गुरूवार को कप्तानगंज के पं चर्तुभुज तिवारी विमला देवी इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा के लिए सर्वोपरि उद्देश्य से बनाए गए सागर सेवा ट्रस्ट की तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी और सड़क हादसों से बचने के टिप्स भी दिए।इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अनिल तिवारी और प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।


सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रमोद ओझा ने छात्र- छात्राओं को बताया कि कैसे दुर्घटना से बचें।साथ ही यातायात के नियमों को भी साझा किया। और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जोर दिया। प्रमोद ओझा ने कहा कि  सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर देश में सर्वाधिक है। हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। हेलमेट मोटरसाइकिल सवार के लिए ही नहीं पूरे परिवार के लिए सुरक्षा कवच है, अगर मोटरसाइकिल सवार मुखिया सुरक्षित रहेगा तो परिवार खुशहाल रहेगा। प्रमोद ओझा ने बच्चों से अनुरोध किया कि कापी किताब की तरह परिवार के लोगों से हेलमेट लगाने का जिद करिए। निश्चित ही लोग हेलमेट का प्रयोग करेंगे।दोपहिया वाहन पर तीन सवारियों को न बिठाएं, 18 वर्ष से कम आयु के और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बच्चे वाहन नहीं चलाएं। इसी प्रकार चार पहिया वाहन बिना सीट बेल्ट के नहीं चलाना चाहिए। रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं। सड़क के नियमों का पालन करने से आप स्वयं भी सुरक्षित रहते हैं। अन्य लोग भी सुरक्षित रहते हैं। नंबर प्लेट कलात्मक ढंग से नहीं बल्कि सामान्य ढंग से लिखवाएं। जिससे सभी लोग पढ़ सकें। अभियान में बच्चों को जेब्रा क्रॉसिंग और संकेतांक के बारे में भी जानकारी दी गई।साथ ही लाल,हरा और पीले संकेतांक के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डांअनिल तिवारी ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही छात्र छात्राएं इस अभियान से सीख लेगी।और संदेश घर तक पहुंचेगा तो परिवार के लोग भी जागरूक होंगे।आयोजन में स्कूल के सभी शिक्षक भी मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment