24 C
en

रोटरी मंडल अध्यक्ष रोटेरियन परितोष बजाज द्वारा किया गया रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल का ऑफिशियल क्लब विजिट



बस्ती। रोटरी मंडल अध्यक्ष रोटेरियन परितोष बजाज द्वारा रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल का ऑफिशियल क्लब विजिट का कार्यक्रम हरिओम रेस्टोरेंट पर किया गया।

मंडल अध्यक्ष का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।
क्लब की बोर्ड हाफ डायरेक्टर की बैठक रोटरी फाउंडेशन आपसी सहयोग भाईचारा सामाजिक कार्यों रोटरी पब्लिक इमेज मेंबरों की संख्या बढ़ाने महिला मेंबरों की संख्या बढ़ाने के विशेष पर जोर दिया गया।
मंडल अध्यक्ष के द्वारा किए गए कार्य तथा भविष्य में होने वाले कार्य के बारे में जानकारी ली गई जिस पर रो एल के पाण्डेय में विस्तार से जानकारी को सांझा किया। मंडल अध्यक्ष ने क्लब के द्वारा किए गए कार्यो की सराहना किया।

क्लब के स्थाई प्रोजेक्ट कार्यक्रम में गोद लिए गए टीवी मरीज में 10 टीवी मरीजों को पौष्टिक पोटली का वितरण मंडल अध्यक्ष के द्वारा कराया गया। समाज में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले लोगों में रोटरी के वोकेशनल अवार्ड से डॉक्टर हरिओम श्रीवास्तव रंजीत श्रीवास्तव, अनिल सरोज, राष्ट्रपति पदक विजेता भूतपूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती नीलोफर उस्मानी सम्मानित को किया गया।
दिव्यांग अजय को व्हीलचेयर मंडल अध्यक्ष के द्वारा दिलवाया गया।
रोटरी के माध्यम से जरूरतमंदों को हर सत्तर पर रक्तदान में सहयोग करने वाली संस्था सेवा ब्लड बैंक बस्ती का मंडल अध्यक्ष महोदय द्वारा भ्रमण किया गया सेवा केंद्र के प्रबंध निदेशक रोटेरियन मनीष कुमार सिंह द्वारा मोमेंटो वा बुके देखकर स्वागत किया।
परामर्शदाता रोटेरियन श्रीमती ज्योति सिंह के द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का आधुनिक मशीनों का निरीक्षण कराया गया। कार्यक्रम के अवसर पर चार्ट अध्यक्ष मुनीरूद्दीन अहमद, रोटेरियन अच्युत अग्रवाल,रो कलीम अहमद, रो दिलीप कुमार गुप्ता, रो कौशल कुमार पांडे, रो सर्वजीत सिंह, रो विमल कुमार तुलस्यान, रोटरी क्रॉस कमेटी साथी हाथ बढ़ाना से राजकुमार पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

क्लब के चार्टेड सचिव एल के पाण्डेय ने आये हुए लोगो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष को आश्वासन दिया की भविष्य में आपकी दिशा निर्देश में समाजसेवा के क्षेत्र में क्लब नए आयाम स्थापित करेगा।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment