24 C
en

देश की स्वतंत्रता में अवधी–भोजपुरी नाट्य व लोक गायन की भी अहम भूमिका रही

लोक विधाओं के संरक्षण हेतु सबका साथ जरूरी - नितेश शर्मा 



बस्ती: बुधवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थरौली में युवा विकास समिति द्वारा कल्चर फंक्शन प्रोडक्शन ग्रांट के तहत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित अवधी भोजपुरी नाट्य उत्सव, लोक गायन व लोक नृत्य का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ।

                   कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नितेश शर्मा ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि हमारा देश लोक कला और संस्कृति के मामले में बहुत ही समृद्ध रहा है। हमारे लोक संगीत और नृत्य हमारी समृद्द सांस्कृतिक परम्परा के घोतक हैं। मुख्य अतिथि ने कहा भारतीय लोक विधाओं नें भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन के क्रांतिकारियों में ऊर्जा का संचार करने का काम किया स्वतंत्रता में अवधी भोजपुरी नाट्य व लोक गायन की भी अहम भूमिका रही है। ऐसे लोक विधाओं के संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की जरुरत है। नितेश शर्मा ने कहा कि हमारी कई लोक कलाएं विलुप्त होने की स्थिति में पहुँच चुकी हैं। ऐसे में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर उनका संरक्षण किया जा सकता है।

           विशिष्ठ अतिथि डॉ नवीन सिंह नें कहा कि गीत संगीत स्वस्थ्य जीवन का हिस्सा है। इसलिए इस तरह के आयोजन होना चाहिए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने कहा कि लोककलाओं को स्कूलों में छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना चाहिए।  दादरा की उत्तम नृत्य शैली से लोग भी मंत्रमुग्ध हो गए। यह एक पारंपरिक नृत्य है, जिसमें वैवाहिक प्रेम, अंतरंग आनंद जैसे अमर प्रसंग हैं। इस नृत्य में एक अनूठी शैली है। कार्यक्रम के समापन सत्र में युवा विकास समिति के द्वारा लोक संगीत के क्षेत्र में बेहतर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बृहस्पति कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर अयोध्या से आये कलाकार प्रकृति, विवेक पांडेय, सुजीत, रमा प्रजापति, अनुष्का, सृष्टि दूबे, सुमन यादव, अमीश कुमार, राजकुमार, संदीप कुमार नें स्वतंत्रता में अवधी–भोजपुरी नाट्य व लोक गायन पर मंचीय प्रस्तुति दी। विवेक मिश्र, राममूर्ति मिश्र, राम गदाधर पाण्डेय, प्रशांत, माधुरी, देवेन्द्र पाण्डेय, सचिन्द्र, नीरू, रश्मि, आरती, विपिन कुमार मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment