24 C
en

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर



बस्ती: पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज- 05 के तहत आज प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस जनपद बस्ती में जाकर  उपस्थित सभी  छात्राओं को महिला संबंधी कानून की जानकारी, पॉक्सो एक्ट, दहेज अधिनियम, बाल संरक्षण अधिनियम की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए। विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे-1090 वीमेन पावर लाइन,1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,181 महिला हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,साइबर हेल्पलाइन नंबर -1930 तथा थाने का सी0यू0जी0 नंबर देकर जागरूक किया गया तथा उपस्थित सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये एवं अपराध के प्रति बिना किसी से डरे आवाज उठाने हेतु प्रेरित कियया गया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment