24 C
en

Basti News: बचपन प्ले स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया डांडिया महोत्सव

 


सर्वमङ्गल माङ्गल्ये शिवेवसर्वार्थ साधिके |

शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते ||




डेस्क: डांडिया रास देवी दुर्गा के सम्मान में आयोजित किया जाता है। इस नृत्य में देवी दुर्गा और महिषासुर पराक्रमी राजा राक्षस के बीच नकली लड़ाई का मंचन है। डांडिया देवी दुर्गा के उत्सव के प्रतीक है।

आज बचपन प्ले स्कूल में डांडिया महोत्सव का जीवंत आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की  गई। कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर, डायरेक्टर मैम, शत्रुघन सिंह और श्री शीला सिंह द्वारा संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। 



बचपन लिटिल स्टार्स" रहा विशेष आकर्षण

एक विशेष आकर्षण "बचपन लिटिल स्टार्स" का प्रदर्शन था, जहां  छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और भक्ति का प्रदर्शन करते हुए, माता जी के नौ रूपों को खूबसूरती से चित्रित किया कार्यक्रम प्रस्तुति किए गए छात्रों के नाम  वैभवी ,श्रेया ,आयुषी, जैस्मिन, अन्य, शिवांशी, अभिजया मिश्रा के द्वारा माता नवदुर्गों के रूपों की रूपों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में विभिन्न छात्रों ने विभिन्न गानों में भाग लिया जो कि इस प्रकार है। ढ़ोलीरा रे की प्रस्तुति में वेदिका, वामिका ,नव्या ,समृद्धि, अनु , आदि। उड़ी उड़ी जाए की प्रस्तुति में  अदिती आजाद, शिवांश श्रीवास्तव ,अन्य चौधरी, रित्विक त्रिपाठी आदि शामिल रही। जोगीरा तारा की प्रस्तुति सात्विक, अव्यय ,इशिका,ओजस, आराध्या , शौर्य , सिवेक आदि द्वारा की गई


इन छात्रों ने की गरबा की प्रस्तुति

रूद्र, दीपाली, नील ,अभिनव मिश्रा आदि बच्चों ने भाग लिया। यह दिन आनंद, संगीत और सांस्कृतिक गौरव से भरा था, जिससे यह सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment