24 C
en

Basti News: मनबढ युवक ने तोड़ दिया बाबा साहब की प्रतिमा ग्रामीणों की मांग पर स्थापित हुई नई प्रतिमा

 


बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में मनबढ़ युवक  द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिये जाने का मामला सामने आया है।  प्रतिमा खंडित होने के चलते वह चबूतरे से उखड़कर भूमि पर जा गिरी, जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और अब वे नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग कर रहे थे। प्रशासनिक स्तर पर तत्काल प्रभाव से बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को स्थापित करा दिया गया है।
घटना उक्त थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव की है। गांव के ही युवक जयचंद चौहान पर आरोप है कि उसने शुक्रवार की रात्रि में डॉक्टर आम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उसने कुछ लोगों के उकसाने पर ऐसा काम किया है, इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
घटना को लेकर एसओ कप्तानगंज दीपक दुबे ने बताया कि जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी, तहरीर प्राप्त होते ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है, स्थिति सामान्य है।
भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन,  बुद्धेश राना, विनय कुमार, चन्द्र प्रकाश, राजेश कुमार, तिलकराम, विशाल कुमार गौतम, टार्जन माइकल,बृजेश सिंह, अजय कुमार, जगदीश प्रसाद, लवकुश कुमार आदि मौके पर पहुंचे और कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना न होने पाये। भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन ने कहा कि इस प्रकार की घटनायें दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी को भी महापुरूषों के अपमान का अधिकार नहीं दिया जा सकता।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment