24 C
en

Basti News: दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने गया अधेड़ व्यक्ति ट्राली के नीचे आया



बस्ती: शनिवार को रात लालगंज थाना क्षेत्र के कोपे गांव के पास दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने गया एक व्यक्ति ट्राली के नीचे आ गया। लोगों ने बताया कि ट्राली पर चढ़ने के दौरान यह हादसा सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेस की मदद से घायल युवक को  नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने रंगीलाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक मझरिया गांव का रहने वाला था।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment