24 C
en

Ballia: अखिलेश के तंज पर मंत्री दयाशंकर सिंह का पलटवार, कहा भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर लड़ती है चुनाव और सपा सिर्फ परिवार के बल पर

बलिया: यूपी उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव के बयान की भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर नहीं बल्कि अधिकारियों के जरिए चुनाव लड़ती है का जवाब देते हुए योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लड़ती है जबकि समाजवादी पार्टी परिवार के बल पर। यही वजह है कि सपा को परिवार के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता। वही उपचुनाव में कांग्रेस के एक भी सीट पर चुनाव न लड़ने पर भी कहा कि सपा कांग्रेस ने उपचुनाव के पहले ही हार स्वीकार कर ली है।

     परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा के जीत का रिकॉर्ड 2014 से लगातार जारी है। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की 73 लोकसभा सीटें हम सभी ने जीता। 2017 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे और उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई। 2019 में अपने धुर विरोधी बसपा के साथ आए लेकिन मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में फिर भाजपा की सरकार आई।2022 में भी प्रचंड बहुमत के साथ मोदी जी और योगी जी सरकार में आए। 2024 में इन लोगों ने झूठ बोला लेकिन कुछ सीटे इन्हें प्राप्त हुई। प्रदेश की जनता इनके झूठ को समझ चुकी है।
      वही अखिलेश के बयान का का जवाब देते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि हर चुनाव के पहले यह बात वह कहते हैं और हारते हैं। वह सिर्फ परिवार के बल पर लड़ते हैं और परिवार के सिवा उन्हें कुछ भी नहीं दिखाई देता। लोकसभा चुनाव में सजातीय एवं अपने परिवार के लोगों को ही टिकट देते हैं। इनको कार्यकर्ताओं से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह लोग अपने और अपने परिवार के लिए राजनीति करते हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ रहा है और वह जीत के आएगा।
  वही उपचुनाव में कांग्रेस के चुनाव न लड़ने पर कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन बेमेल का गठबंधन है। सपा कांग्रेस को दोयम दर्जे का समझती है इसीलिए उसने पहले ही सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। वहीं कांग्रेस ने भी हार स्वीकार करते हुए पहले ही अपनी सीटें सपा को दे दी। इन लोगों ने उपचुनाव के पहले ही हार मान ली है।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment