24 C
en

Ballia: जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं-बालिकाओं को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो देकर किया सम्मानित



महिलाओ/बालिकाओं ने सक्सेज स्टोरी एवं किए गए उत्कृष्ट कार्य के विषय में अपना अनुभव किया साझा 


                 जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने "मिशन शक्ति" विशेष आभियान के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित "अनंता" (प्रेरक महिलाओं तथा बालिकाओं की पहचान व सम्मान) मेगा ईवेन्ट के माध्यम से समाज में बदलाव के लिए प्रयासरत् /उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/बालिकाओं के सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभांरभ किया। 
                    जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस विभाग की महिला कार्मिकों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की महिला कार्मिकों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, महिला ग्राम प्रधानों, माध्यमिक शिक्षा विभाग की छात्राओं व अध्यापिकाओं, बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं व अध्यापिकाओं, महिला उद्यमियों, महिला खिलाड़ियों, महिला पार्षद, महिला अधिकारियों तथा एनसीसी कैडेट बालिकाओं को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
                कार्यक्रम में महिलाओ/बालिकाओं द्वारा सक्सेज स्टोरी एवं किए गए उत्कृष्ट कार्य के विषय में अपने अनुभव साझा किया गया। महिला थानाध्यक्ष कल्पना मिश्रा ने नौकरी की तैयारी में आने वाली कठिनाई एवं नौकरी में रहते हुए समाज के लिए कर रही कार्यों के विषय में अपने अनुभव साझा।
            प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे बच्चों के माता-पिता के साथ बैठक करती हैं। कुछ बच्चों की माताएं हस्ताक्षर नहीं कर पाती थी, उनके द्वारा ऐसी माताओं को साक्षर किया गया, जिससे वे कम से कम अपना हस्ताक्षर कर सकें।
              महिला उद्यमी नीति अग्रवाल ने बताया कि वे सत्तू का व्यवसाय करती हैं, इस व्यवसाय में ग्रामीण महिलाओं को जोड़ा गया है। लगभग 500 महिलाएं कार्य कर रही हैं। 
             निवर्तमान ग्राम प्रधान स्मृति सिंह एवं सभासद संगीता देवी ने अपनी राजनीतिक जीवन के अनुभव को साझा किया तथा महिला खिलाड़ी मुस्कान ने अपनी अब तक की खेल यात्रा के विषय में अनुभव साझा किया।
               जिलाधिकारी ने महिलाओं/बालिकाओं से कहा कि आप लोगों की सक्सेज स्टोरी सुनकर बहुत अच्छा लगा। आप लोगों की सक्सेज स्टोरी बहुत ही प्रेरणादायक है, इससे अन्य महिलाओं-बालिकाओं को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेंगी। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
               इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर, मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल झा एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment