24 C
en

आने वाले समय में भारत बनेगा दुनिया का नंबर एक देश- हरीश द्विवेदी

 


कुदरहा: भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाकर सैकड़ो लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान सांसद ने देश को विश्व का नंबर एक देश बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनने का आवाहन किया।


        सोमवार को कुदरहा ब्लॉक के सामने ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण किया। मुख्य अतिथि निवर्तमान सांसद और असम प्रदेश के प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी सशक्त रहेगी तो आने वाले समय में भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनेगा। इसकी शुरुआत 2 सितंबर को भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को भाजपा का सदस्य बनाकर कर दिया है। इस समय भारतीय जनता पार्टी में ढाई करोड़ से भी अधिक सदस्य है। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।


इस अवसर पर महंथपाल अमित शुक्ला रशीद अहमद मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार अग्रहरी मनीष त्रिपाठी पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान सच्चिदानंद यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment