24 C
en

भाजपा जिला कार्यालय पर सहकारिता प्रकोष्ठ की सदस्यता अभियान कार्यशाला हुई आयोजित





बस्ती: भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ  सदस्यता अभियान कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन जितेंद्र बहादुर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है।उन्होंने कहा सदस्यता अभियान को सर्वस्पर्शी- सर्वव्यापी व सर्वग्राही बनाना होगा।उन्होंने सहकारिता व कृषि से जुड़े हर वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ने की अपील की।उन्होंने बताया जनपद बस्ती में 10 हजार भाजपा के सदस्य बनाना है।उन्होंने कहा भाजपा सरकार मे विगत वर्षो में 78 हजार कार्यकर्ताओं का समायोजन किया है।पूर्व की सपा एवं बसपा सरकार  में सहकारिता को लूटने का काम किया गया। भाजपा ने सहकारिता को आन्दोलन बनाकर मजबूत करने का काम किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा संगठन पर्व में सबको बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेना होगा। उन्होंने  सहकारिता से जुड़े लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने की अपील की।



बस्ती कोऑपरेटिव के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा 8800002024 पर बस एक मिस्ड काल से सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्ड काल करके बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। कोई भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करना चाहते हैं तो मिस्ड काल करके आप दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बन सकते हैं,विकसित भारत के लिए सहकारिता की मजबूती जरुरी है कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी भाजपा निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी/क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा, क्षेत्रीय सहकारी समिति भानपुर के अध्यक्ष दिपांशु विक्रम सिंह ने  दी।

दिपांशु विक्रम सिंह ने बताया कि सहकारिता से जुड़े किसानों को भाजपा से जोड़कर जिले को मिले 10 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को हम हासिल करेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, पवन कसोधन,सुशील सिंह, प्रेम सागर तिवारी, रामचरण चौधरी,अमरेश पांडेय,सूर्यबली सिंह,जान पांडेय,सुनील पांडेय,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Older Posts
Newer Posts

Post a Comment