24 C
en

Basti News: चौपाल लगाकर विधायक अजय सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, सुनी समस्या

 


बस्ती। हरैया विधायक अजय सिंह द्वारा आपका सेवक आपके द्वार अभियान के तहत विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां जनता को बताने के साथ ही उनकी समस्याएं सुनकर उसका निराकरण करने का काम लगातार जारी है। उक्त अभियान के तहत गुरुवार को विधायक  परशुरामपुर विकासखंड के खम्हरिया, करनपुर, पितूड़ा, रोहदा और सुकरौली पाण्डेय में ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनका कुशल क्षेम जाना साथ ही कई गांव में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। चौपाल में बड़ी संख्या में किसान, दलित, महिला, बुजुर्ग, युवा शामिल हुए जिनसे संवाद बनाते हुए विधायक ने उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनका निराकरण किया। विधायक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज भारत का नाम दुनिया में शक्तिशाली देशों के रूप में उभरा है। गरीब, मजदूर, किसान, शोषित पिछड़ों के लिए बहुत काम हुए हैं। गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना, जनधन खाता योजना, फसल बीमा योजना, शौचालय योजना, उज्वला योजना सहित सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे देश और प्रदेश की जनता को लाभ हो रहा है। हम और हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों की मूलभूत समस्याओं को दूर करना है।
  इस अवसर पर रामचंद्र तिवारी, राज दत्त शुक्ला, राम प्रताप पाण्डेय, आशुतोष सिंह छोटे, सुरेंद्र शुक्ला, वीरू सिंह, विक्कू सिंह, बड़े सिंह, मनीष सिंह, भरत सिंह, लवकुश वर्मा, पप्पू मौर्य, अशोक सिंह, सुषमा, रामनिवास पांडेय, सीताराम यादव, अनिल मिश्रा, पंकज शुक्ला, रामनयन यादव, अखिलेश पाण्डेय, अजय चौधरी, परमहंस चौधरी, अरविंद चौधरी,        ध्रुव कुमार चौधरी, राम प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment