24 C
en

Ballia News: SHO महिला थाना ने बालिका/छात्राओं को किया जागरूक



बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया।

SHO महिला थाना ने बालिका/छात्राओं को किया जागरूक, मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में दी जानकारी।

11 दिसंबर 2023 को  जनपद बलिया मे आदरणीय  जिला प्रोबेशन अधिकारी  मोहम्मद मुमताज महोदय  के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग  बलिया द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया की छात्राओं एवं  अध्यापिकाओं को एक दिवसीय एक्स्पोज़र विजिट कराया गया जिसके अंतर्गत आदरणीय जिला अधिकारी महोदय श्री रविंद्र कुमार महोदय के द्वारा हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से एक्सपोजर विजिट वाहन को रवाना किया गया जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय  प्रशासनिक अधिकारीगण  उपस्थित थे उसके पश्चात बालिकाओं को महिला थाना ले जाकर  महिला थाना की प्रभारी इंचार्ज  मंजू सिंह के द्वारा महिला थाना पुलिस टीम  कैसे महिलाओं की सुरक्षा हेतु कार्य कर रही है उसके बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी दिया गया उसके पश्चात छात्राओं को वन स्टाफ केंद्र एवं हब फॉर्म एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन  विजिट कराया गया जिसके अंतर्गत केंद्र प्रबंधक प्रिया सिंह  एवं जिला मिशन कोऑर्डिनेटर पूजा सिंह के द्वारा वन स्टॉप केंद्र एवं  हब फॉर एपावरमेंट ऑफ़ वीमेन  किस प्रकार से महिलाओं के स्वावलंबन बनाने और सुरक्षा हेतु किस प्रकार कार्य कर रही है इसके बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की टीम  HEW टीम उपस्थित थे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment