बलिया: सेतु के रास्ते शराब की बड़ी खेप बिहार ले जा रहा था तस्कर
बलिया: दुबहड़ थाना पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एक पिकप में नारियल की रस्सी व चावल की बोरियो के बीच छिपा कर ले जा रहे 62 पेटी में कुल 535.68 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (कीमती लगभग 03 लाख 75 हजार रुपये) बरामद व 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार। मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप पर नारियल की रस्सी व चावल की बोरियों के बीच छिपाकर बलिया से बिहार ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त 1. रामू कुमार भारती पुत्र मथुरा राम भारती निवासी नीरुपुर थाना हल्दी जनपद बलियाको जनेश्वर मिश्र सेतु से समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त वाहन पिकप न0 UP60T4431 से 62 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (8 PM फ्रूटी पैक) कुल मात्रा 535.68 लीटर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना दुबहड पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
Post a Comment