24 C
en

Basti News: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आंगन की मिट्टी व अक्षत किया एकत्रित

कुदरहा,बस्ती अजमत अली: विकास खण्ड कुदरहा के ग्राम पंचायत विशेनपुर, कोरमा, चरकैला और बैड़ारी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे, भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा व प्रधान संघ अध्यक्ष कुदरहा धर्मेन्द्र कुमार चौधरी ने प्रधानों के साथ शिला फलकम का अनावरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान हाथ में तिरंगा व कलश लेकर घर-घर जाकर आंगन की मिट्टी व अक्षत (चावल) संकलन किया। उपस्थित जनसमूह को पंचप्रण का शपथ दिलाकर पौधारोपण किया।

बुधवार को कुदरहा ब्लाक के ग्राम पंचायत विशेनपुर और कोरमा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कुदरहा ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे व विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा व प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार चौधरी ने हाथ में कलश लेकर घर-घर जाकर मिट्टी संकलित किया। तत्पश्चात कलश में संकलित मिट्टी सहित कलश को संबंधित ग्राम प्रधानों को सौंप दिया। ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों से घर-घर जाकर के कलश में मिट्टी संकलित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर दिल्ली भेजा जाएगा। भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा ने कहा कि हर घर से इकट्ठा की गई मिट्टी का उपयोग शहीदों के लिए कर्तव्य पथ पर बनने वाली अमृत वाटिका में किया जाएगा।


प्रधान संघ अध्यक्ष कुदरहा धर्मेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि देश के प्रत्येक घर के आँगन की मिट्टी देश की राजधानी में बनने वाले अमृत वाटिका में रखा जाएगा। जहां विश्व के किसी कोने से भारतीय आएंगे तो अपने गांव की मिट्टी को वही नमन करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस मौके पर अशोक कुमार, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, रवि पांडेय,मनीष त्रिपाठी,दीपक चौधरी, पतिराम चौधरी, हदयराम चौधरी, मदनलाल, सन्तोष कुमार चौधरी,राजू, उमेश कुमार राजभर, संजय, देवनाथ चौधरी, सीताराम , मनबोध चौधरी, वेनीमाधव रमेश कुमार चौधरी, रामसहाय चौधरी, सुरेन्द्र कुमार चौधरी,,ओम कार चौधरी प्रधान, अम्बिका यादव, दिनेश चौधरी प्रधान, अरुण कुमार प्रधान, धर्मेन्द्र पटेल प्रधान, गया प्रसाद, राम महेंद्र,रामजीत सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।


 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment