बलिया: चार चक्का गाड़ी के लिए पत्नी को पति ने छोड़ा, घर में ससुराल वालों ने नहीं होने दी एंट्री
दहेज़ का लोभी निकला ससुराल, चार चक्का गाड़ी और 5 लाख रुपये नगदी की डिमांड नही पूरी हुई तो पति ने पत्नी को दिखाया बाहर का रास्ता, पीड़ित महिला और उसके पिता ने उत्तर प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल पीड़िता महिला सिन्धु और उसका परिवार बिहार से यूपी के बलिया पहुंचा जहां उसकी शादी हुई है। पीड़िता सिंधु और उसके पिता की माने तो 2017 में शादी हुई थी और शादी के 10 दिन बाद ही गाड़ी और पांच लाख रुपये की डिमांड होने लगा जिसके लिए सिंधु को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप है। मामला कोर्ट में पहुंचा और हाई कोर्ट दहेज़ लोभी पति को ससम्मान घर लेजाने को कहा बावजूद पति नही ले गया। जिसके बाद स्वयं पीड़िता सिंधु अपने परिवार के साथ ससुराल पहुंची लेकिन ससुराल वालों ने प्रवेश नही करने दिया और जम कर हंगामा काटा। अब पीड़िता और उसले पिता ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।मामला कोतवाली थाना अंतर्गत अमृतपाली का है।
Post a Comment