नवनियुक्त पदाधिकारियों का कांग्रेश कार्यालय करवा जोरदार स्वागत
रिपोर्ट _शैलेन्द्र शर्मा
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव अभिषेक तिवारी एव अभिनव त्रिपाठी एवं सोशल मीडिया विभाग के आजमगढ़ अध्यक्ष आदित्य सिंह के जिला काग्रेस कार्यालय प्रथम आगमन पर जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने माला पहनाकर और उन्हें मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना किया।
जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुये कहा नवनियुक्त पदाधिकारीगण को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी हैं पूरी निष्ठा से उसका निर्वहन करेंगे और पूरी निष्ठा और ताकत से मिशन 2024 को सफल करेंगे।
इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, ओंकार पाण्डेय, मुन्नू यादव, अजीत कुमार राय, शीला भारती,, अमर बहादुर यादव, अशोक सिंह, आशुतोष रजत, शंभू शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment