आजमगढ़ में धर्मांन्तरण का खेल जारी, 6 को पुलिस ने हिरासत में लिया
रिर्पोट-शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के ढाका नरवारी ग्राम सभा में प्रार्थना सभा के नाम पर मतांतरण मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से धार्मिक पुस्तक भी बरामद हुई है। बतादे कि पुलिस को सूचना मिली कि विजय बहादुर बिंद के घर में कुछ महिलाएं की मौजूदगी में मतांतरण चल रहा है। पुलिस को मौके पर एक कमरे में कुछ महिलाएं मिली। अंदर तंत्र मंत्र के सामान के साथ धार्मिक पुस्तक भी मिली। कमरे में प्रार्थना सभा के साथ.साथ तंत्र मंत्र का खेल चल रहा था। महिलाओं की झाड़.फूंक भी की जा रही थी। मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि उसे काफी दिनों से टीबी हुई थीए लेकिन ईशा मसीह की शरण में आने के बाद ठीक हो गई। निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रविवारए मंगलवार और गुरुवार को प्रार्थना सभाओं पर आए दिन मतांतरण किया जाता है। जिला प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।थानाध्यक्ष राम प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment