24 C
en

9 वर्षो में तेजी से हुआ बस्ती का विकास- हरीश द्विवेदी


 प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने गिनाई उपलब्धियां

सेवा, सुशासन, गरीबों का कल्याण हमारा मूल आधार-डॉ. धर्मेन्द्र सिंह

बस्ती  । रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में  प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग को देश की दशा दिशा तय करने में महत्वपूर्ण योगदान है। भाजपा ने सदैव प्रबुद्ध वर्ग को आदर और संगठन के साथ ही सरकार में अवसर दिया।  केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में डा. सिंह ने कहा कि देश में चौतरफा विकास का दौैर चल रहा है। भाजपा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के आधार पर सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ कर रही है। कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनायें समाज के कमजोर वर्गांे तक पहुंच रही है। कहा कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक आवास और शौचालयों का निर्माण कराया गया जिसका क्रम निरन्तर जारी है। केन्द्र की मोदी और योगी के डबल इंजन की सरकार विकास और विश्वास के नये आयाम विकसित कर रही है। उन्होने प्रबुद्ध वर्ग का आवाहन किया कि वे अपने प्रिय नेता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये भाजपा का साथ दें।
प्रबुद्ध सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से पिछले 9 वर्षो में बस्ती में विकास और विश्वास के नये कीर्तिमान बने हैं। मेडिकल कालेज की स्थापना के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कांे का जाल विकसित हुआ जिससे आवागमन सुंलभ हुआ है। कहा कि मुण्डेरवा चीनी मिल स्थापित होने से गन्ना किसानों के घरों में नयी उम्मीद जग गई है। पूर्व की सरकारें गन्ना किसानांे पर लाठियां चलाती थी आज समय पर गन्ना पर्ची और भुगतान मिल रहा है। उन्होने अटल आवासीय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय का दो पाली में संचालन, हर्रैया में 100 बेड का अस्पताल, इन्जीनियरिंग कालेज का निर्माण बड़ी उपलब्धियां है। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण के साथ ही रिंग रोड का निर्माण पूरा हो जाने पर जनपद के विकास में और तेजी आयेगी। कहा कि जनपद के 6 हजार वंचित गांवों का विद्युतीकरण हुआ। उन्होने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का आवाहन किया कि वे समय-समय पर मार्ग दर्शन कर अपना आशीर्वाद दें। जिला पंचायत  अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जनपद के प्रभारी अशोक सिंह ने सरकार के योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि पार्टी अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी, छात्र और समाज के सभी वर्गो के समुचित विकास के लिये प्रतिबद्ध है। बस्ती जनपद में तेजी से शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन आदि के क्षेत्रों में विकास हुआ है जो एक कीर्तिमान है। उन्होने कहा कि भाजपा को सदैव प्रबुद्ध वर्ग का सहयोग मिलता रहा है।
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के संयोजक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल ने उपस्थित जनों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुये कहा कि अल्प समय में जिस प्रकार से सम्मेलन में प्रबुद्ध समाज की उपस्थिति हुई इससे हौसला बढा है। कहा कि सांसद हरीश द्विवेदी ने पिछले 9 वर्षो में जनता का विश्वास जीता है। सहजता और सुलभता उनकी ताकत है। वे सदैव लोगों से संवाद बनाये रखते हैं जिससे अनेक समस्याओं का आसानी से समाधान हो जाता है।
कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना, स्वागत गान से हुआ। अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया। मुख्य रूप से  अनिल मौर्य, राजेन्द्रशंकर द्विवेदी, डा. रघुवर पाण्डेय, सत्यप्रकाश सिंह, उमाशंकर यादव, आशीष श्रीवास्तव, नीलम सिंह, संजीव कुमार भट्टाचार्य, मुस्लिमा खातून, वृजेश कुमार, डॉ. घनश्यामलाल श्रीवास्तव, डा. नवीन सिंह, अर्जुन कन्नौजिया, सत्यनारायण शुक्ल, शिरीश पाण्डेय, कौशलाधीश पाण्डेय, सन्तोष शुक्ल, मो. राशिद अहमद, कनीज़ फातिमा, डा. राहुल सिंह, डा. डी.के. गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश शुक्ल, डा. वीरेन्द्र त्रिपाठी, देवर्षि मिश्र, रवीश मिश्र, वीरेन्द्र शुक्ल, ज्ञान उपाध्याय, चन्द्रिका सिंह, अनूप खरे, दयाशंकर मिश्र, राजेश पाल, मस्तराम वर्मा, राम अधार पाल, मार्कण्डेय सिंह, राजधारी पाल, विश्वजीत पाल, प्रेमशंकर ओझा, राम चरन चौधरी, विवेक कान्त पाण्डेय, विकास कान्त पाण्डेय, राज पाण्डेय, वेद प्रकाश मिश्र, जगदम्बा प्रसाद, अर्जुन उपाध्याय के साथ ही बड़ी संख्या में चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, साहित्यकार एवं समाज के विभिन्न वर्गो के लोग उपस्थित रहे। 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment