24 C
en

विद्या मन्दिर रामबाग के नवागत प्रधानाचार्य ने ग्रहण किया कार्यभार


  बस्ती: सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग के नवागत प्रधानाचार्य के रूप में गोविंद सिंह ने शनिवार (1 अप्रैल 2023) को कार्यभार ग्रहण किया। नवागत प्रधानाचार्य ने विद्यालय के प्रबंधक प्रो. एस. पी. सिंह एवं पूर्व प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह की उपस्थिति में अपना कार्यभार ग्रहण किया।


        ज्ञात हो कि इसके पूर्व प्रधानाचार्य अरविंद सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे थे। जिनके सेवानिवृत्त होने पर विद्या भारती द्वारा नये प्रधानाचार्य के रूप में गोविन्द सिंह को नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व गोविंद सिंह, बलिया स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे थे।

       

          विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक पवन तुलस्यान, अध्यक्ष गोपाल गाडिया, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्त सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नए प्रधानाचार्य को बधाई दी।



इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विजय प्रताप पाठक, विनोद सिंह, रमेश सिंह, हरिश्चन्द्र वर्मा, आशीष सिंह, रंजीत सिंह, उपेन्द्र नाथ  द्विवेदी, दिनकर त्रिपाठी, अश्विनी पाण्डेय, अंकित कुमार गुप्ता, प्रदीप  गुप्त सहित सभी आचार्यबन्धु, कर्मचारी बन्धु उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment