24 C
en

बोले कर्मचारी नेता हक के लिये 2023 में होगा आर-पार का आन्दोलन


 अमन पांडेय की रिपोर्ट 
पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों की रैली 21 को

बैठक में बनी एक सूत्रीय आन्दोलन की रणनीति

 बस्ती । शनिवार को पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के आवाहन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक कलेक्टेªट परिसर स्थित संघ भवन कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी पेंशन नीति बहाल किये जाने के एक सूत्रीय मांग को लेकर 21 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी आन्दोलन में भागीदारी की भूमिका पर विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि 21 मार्च को दिन में 11.30 बजे से शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के मैंदान में राज्य कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी एकत्र होंगे और यहां से विशाल रैली निकालकर  जिलाधिकारी  केे माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भेजा जायेगा।
बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि सरकार जानबूझकर कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है। लम्बे समय से पुरानी पेंशन नीति बहाल किये जाने की मांग चल रही है। अनेक राज्य सरकारोें ने पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया किन्तु उत्तर प्रदेश की सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है। कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जब तक पुरानी पेंशन योजना की बहाली कर समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता राज्य कर्मचारी चरणबद्ध ढंग से अपना आन्दोलन जारी रखेगा। कहा कि कर्मचारियों ने जिस प्रकार से बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर ताकत का अहसास कराया है इसी तरह की एकजुटता से हक हासिल होंगे। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर यह निर्णायक वर्ष होगा और समूचे देश के कर्मचारी एकजुट हो रहे हैं। संचालन करते हुये  जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारी इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। पुरानी पेंशन नीति सम्बन्धी मांग की अनदेखी चिन्ताजनक है।
बैठक में कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष आशीष कुमार, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष अरूणेश पाल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मण्डल अध्यक्ष ई. राजेश श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी संघ  मण्डल   अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अध्यक्ष ई0 अभिषेक सिंह, विकास भवन कर्मचारी संघ महामंत्री ओम प्रकाश, ट्यूबेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन अध्यक्ष सन्तोष राव, सिंचाई विभाग ड्रांइग स्टाफ एसोसिएशन अध्यक्ष शीतल गुप्ता, महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सन्तोष सिंह, मातृ शिशु महिला कल्याण कर्मचारी संघ अध्यक्ष मालती पाण्डेय, ग्राम विकास मिनीस्ट्रीयल अध्यक्ष मुकेश सोनकर, सिंचाई विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामचरन आदि ने  सम्बोधित किया। कहा कि कर्मचारी एकजुट रहे तो हमारी मांगे पूरी होकर रहेंगी। हमें पूरी ताकत से अपनी एकजुटता पर जोर देना होगा। आवाहन किया कि 21 मार्च को आयोजित रैली, प्रदर्शन में पूरी ताकत से जुटे और मांग को लेकर आवाज बुलन्द करें।  
 बैठक मुख्य रूप से फिरोज खान, मंशाराम, विनय शुक्ल, अरविन्द चौधरी, राजेश कुमार,  बजरंगी प्रसाद, पेशकार, रूद्रनरायन रूदल, शिव कुमार यादव, शिवमंगल पाण्डेय, उमेश वर्मा,  दिनेश सिंह ‘मगन’  लालजी कन्नौजिया, आशुतोष पटेल, रामचन्दर, शिव कुमार यादव, राम सिंह, राम बहादुर, जितेन्द्र कुमार, बलराम यादव, जंग बहादुर, असलम अंसारी, हनुमान शरन, महेन्द्र प्रताप, सुभाष पाण्डेय, अनवार हुसेन, रीता चौधरी, बुधई प्रसाद, राम मनोहर, अम्बिका प्रसाद वैश्य, जितेन्द्र कुमार, मनोज मिश्र, जंग बहादुर, ई. सुरेश चन्द्र के साथ ही परिषद एवं विभिन्न विभागों के अनेक पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।


Older Posts
Newer Posts

Post a Comment